122
नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देने तथा अपने प्राण जोखिम में डालकर औरों की जान बचाने वाले 18 बच्चों को इस वर्ष राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2017 के लिए 11 लड़कों एवं सात लड़कियों को चुना गया है।
इनमें तीन बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।