राष्ट्रीय / संयुक्त मोर्चा टीम
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माने जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखनऊ में रोड शो किया. प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रहे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में इस मेगा शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सियासी डेब्यू आज
राहुल गांधी के साथ लखनऊ में 12KM लंबा रोड शो
राहुल-प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद
लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका को राहुल ने दी है पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी
‘चौकीदार चोर है’रोड शो से भी राहुल गांधी राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने से नहीं चूके. लखनऊ की सड़कों पर चौकीदार चोर है के पोस्टर चस्पा किए गए हैं.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान राफेल विमान का पोस्टर भी दिखाया. इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगे.
ये है रोड शो का रूटयह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ – शहीद पथ तिराहा – अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा – नाथा होटल तिराहा – हुसैनगंज चौराहा – बर्लिंगटन चौराहा – लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा – विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा.
शुरू हुआ राहुल-प्रियंका का रोड शोकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं. दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी. तक का होगा. राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं.
‘चौकीदार चोर है’रोड शो से भी राहुल गांधी राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने से नहीं चूके. लखनऊ की सड़कों पर चौकीदार चोर है के पोस्टर चस्पा किए गए हैं.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान राफेल विमान का पोस्टर भी दिखाया. इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगे. ये है रोड शो का रूटयह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ – शहीद पथ तिराहा – अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा – नाथा होटल तिराहा – हुसैनगंज चौराहा – बर्लिंगटन चौराहा – लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा – विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा.
शुरू हुआ राहुल-प्रियंका का रोड शोकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं. दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी. तक का होगा. राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं.
लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्राप्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच गई हैं. अब से कुछ देर में वह एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ्तर तक रोड शो करेंगी. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं.
लखनऊ के मेगा रोड शो से पहले प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्रीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में रोड शो कर अपने सियासी सफर की शुरुआत करेंगी. रोड शो से पहले ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री मारी है. कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ गई हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं. पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के मेगा रोड शो से पहले प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री
प्रियंका गांधी का पहला रोड शो, क्या यूपी में कांग्रेस को दे पाएगा संजीवनी?
कांग्रेस महासचिव पद संभालने के बाद पहली बार आज प्रियंका गांधी सूबे की राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के मुताबिक यह कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा, लेकिन ऐसे में सवाल है कि सूबे में बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस को प्रियंका गांधी क्या संजीवनी दे पाएंगी? पढ़ें पूरी स्टोरी…
महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला रोड शो, क्या यूपी में कांग्रेस को दे पाएगा संजीवनी?
प्रियंका गांधी को बताया मां दुर्गालखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टरों में प्रियंका गांधी वाड्रा को मां दुर्गा बताया गया है.
प्रियंका-राहुल पर नकवी का वारकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रोड शो से पहले ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर ट्वीट किया है. उन्होंने इस एंट्री को सियासी सर्कस में जोकर की एंट्री करार दिया है.
दिल्ली में राहुल के घर पहुंची प्रियंकालखनऊ के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंची हैं. इसके बाद दोनों नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे और वहां रोड शो करेंगे.
“आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी”प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहले सियासी सफर पर निकल रही हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वह अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो करेंगी. उनके लखनऊ दौरे से पहले पूरा शहर पोस्टरों और नारों से ढक गया है.
प्रियंका के स्वागत के लिए तैयार नेहरु भवनप्रियंका गांधी के स्वागत के लिए लखनऊ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय सजकर तैयार है. नेहरु भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. फोटो क्रेडिट: संजय समीर
कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवादलखनऊ पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि आप और हम सभी मिलकर नए दौर की नई राजनीति की शुरुआत करेंगे.
ये है रोड शो का रूटप्रियंका-राहुल सुबह करीब 10.40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. यहां से 11 बजकर 5 मिनट पर राहुल-प्रियंका का 12 KM. लंबा रोड शो शुरू होगा. दोपहर 3 बजे राहुल-प्रियंका का रोड शो प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचेगा. यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ – शहीद पथ तिराहा – अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा – नाथा होटल तिराहा – हुसैनगंज चौराहा – बर्लिंगटन चौराहा – लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा – विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा.
चार दिन के दौरे पर प्रियंकापूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे. तीनों नेता प्रदेश के नेताओं संग बैठक करेंगे. राहुल गांधी यहां एक दिन का दौरा कर दिल्ली वापस लौटेंगे, लेकिन प्रियंका और ज्योतिरादित्य अगले चार दिनों तक यूपी की रणनीति पर मंथन करेंगे.
मिशन उत्तर प्रदेश पर राहुल-प्रियंका2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने पहले सियासी सफर पर हैं. सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिशन यूपी का बिगुल फूकेंगे. महासचिव पद संभालने के बाद ये प्रियंका का पहला राजनीतिक दौरा होगा, ऐसे में पार्टी की ओर से इसे मेगा शो बनाने की तैयारी है. लखनऊ पहुंच कर प्रियंका-राहुल करीब 15 KM. का रोड शो करेंगे.