अगरतला 07 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विप्लब देव ने कहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के गृह मंत्रालय से एक दल भेजने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा,“मैंने दो दिन पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करके मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में हिंसा फैलाने और पिछले छह महीनों में छह भाजपा नेताओं, दो पत्रकारों और सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या का मुद्दा उठाया था।
प्रदेश सरकार की निष्क्रियता और सरकार द्वारा अपराधियों को बचाने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति का साफ पता लग जाता है जिसपर केन्द्र को ध्यान देने की जरूरत है।