Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फूले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फूले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

by vdarpan
0 comment

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वंचित लोगों को सशक्त बनाने के उनके सपने को पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

सावित्रीबाई फूले समाज सुधारक और कवयित्री थीं। उन्होंने जाति एवं लिंग के आधार पर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव और अनुचित व्यवहार को समाप्त करने के लिए काम किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सावित्रीबाई फूले को उनकी जयंती पर नमन। उनका जीवन गरीब और वंचित लोगों को सशक्त करने के लिए समर्पित था। उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार को बहुत महत्व दिया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उनके आदर्शों का गहराई से अनुसरण करती है ‘‘और उनके सपने को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।’’

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com