Home उत्तर प्रदेश देखिये, यूपी पुलिस बन गई दुशासन, महिला नेत्री के फाड़े कपड़े

देखिये, यूपी पुलिस बन गई दुशासन, महिला नेत्री के फाड़े कपड़े

by vdarpan
0 comment

एसएमटी। नोएडा। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। बकौल अमृता 200-300 पुलिसकर्मियों ने लोगों पर हमला बोल दिया और उनके कपड़े फाड़ डाले। उन्होंने मेरे भी कपड़े फाड़े हैं। हालांकि नोएडा पुलिस ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।कांग्रेस नेत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर यूपी पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि ‘योगी-मोदी के संस्कारों का प्रमाण है, ये ताकत दिखानी है तो अपराधियों पर दिखाओ। हमारा चीर हरण करके क्या हासिल होगा? याद रखना द्रौपदी चीर हरण और सीता हरण का अंत कहां जाकर थम गया था।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस हमारे कपड़ों से खींचकर हमें ले गई। कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि सीएम योगी के शासनकाल में महिलाओं की स्थिति अपमानजनक है। योगी-मोदी सरकार में महिलाओं का चीर हरण करने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस नेत्री द्वारा किया गया ट्वीट

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com