एसएमटी। अलीगढ़ (23 अप्रैल 2019)अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को चुनाव सम्पन्न हो चुका है। अन्य सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा द्वारा अलग-अलग जिलों से अपने-अपने नेताओं को गैर जनपद में चुनाव प्रचार के लिए भेज रही है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी
इसी कड़ी में अलीगढ़ के भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी व महागनर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी को अमेठी लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अलीगढ़ से महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी और जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह जल्द ही अपने पदाधिकारियों के साथ अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। पूरी टीम अमेठी पहुंचकर स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अमेठी चुनाव में पहुंचने की सूचना उनके पास आ गयी है। जल्द ही अपने युवा साथियों के साथ वह अमेठी चुनाव लड़ाने निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित रूप से कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भारी मतों से विजयी होंगी। अलीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम को पहले ही अमेठी चुनाव की जिम्मेदारी मिल गयी है और अब उनके साथ युवा मोर्चा की भी जिम्मेदारी लगा दी गयी है। दोनों नेता स्मृति दीदी के लिए वोट मांगेगे।